तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई मनीषा चक्रवर्ती, निगम चुनाव के मद्देनजर झारखंड में संगठन मजबूती पर जोर..

0
161

धनबाद।नगर निगम चुनाव की अधिसूचना कभी भी झारखंड में जारी हो सकती है। चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पार्टियों की हलचल तेज हो गई है।सोमवार को जिला परिषदन में तृणमूल कांग्रेस का मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन , पूर्व राज्य सभा सांसद सह तृणमूल ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जामुदा , समेत पार्टी के गणमान्य पदाधिकारी शामिल हुए।पार्टी के प्रदेश महासचिव बंटी इराकी अन्य कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान मिस इंटरनेशनल रह चुकी मनीषा चक्रवर्ती के साथ दर्जनों लोग पार्टी में शामिल हुए।मनीषा चक्रवर्ती अभी सिर्फ पार्टी में शामिल हुई।आगामी 17 सितंबर को केंद्रीय नेतृत्व उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएगी।

वहीं मीडिया से जानकारी देते हुए तृणमूल के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू ने कहा कि निगम चुनाव में उनकी पार्टी पूरे दमखम के साथ उम्मीदवारों को उतारेगी।उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर संगठन को पहले से और भी मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।पिछले दो सालों में आई कोरोना की लहर के कारण संगठन के ऊपर प्रभाव पड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर बैठा थोड़ा शिथिल पड़ गए हैं।रांची में बैठक के बाद यहां पहुंचे हैं।इसके बाद संथाल परगना का दौरा के बाद पूरे झारखंड का हम दौरा कर रहें हैं।

उन्होंने कहा कि मनीषा चक्रवर्ती एक बड़ी ही नामी गिरामी चेहरा है।इसलिए नियमतः उनका केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here