मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह का सघन जनसंपर्क, बोलीं— हर वार्ड से मिल रहा आशीर्वाद

0
22

धनबाद:
नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न वार्डों और मोहल्लों का दौरा कर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
इंदु सिंह ने करकेंद वार्ड संख्या 9 अंतर्गत सुदामडीह क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उनका स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। प्रत्याशी ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।
इसके बाद उन्होंने बैंक मोड़ स्थित बड़ा गुरुद्वारा, वार्ड संख्या 32 के हीरापुर भिस्तीपाड़ा एच.ई. स्कूल के आसपास के इलाकों में भी जनसंपर्क किया। यहां भी लोगों ने उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया।
वहीं वार्ड संख्या 45 के राजबाड़ी रोड में माधुरी जी से शिष्टाचार मुलाकात कर स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्रीय विकास, सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इंदु सिंह ने कहा कि उन्हें हर वार्ड से अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। जनता बदलाव चाहती है और नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके समर्थक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और चुनाव प्रचार को और तेज करने का संकल्प लिया।