जनता के बीच मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह, विकास के वादों पर मिल रहा भरोसे का साथ

0
58

धनबाद.नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर पद की प्रत्याशी इंदु सिंह ने धनसार विश्वकर्मा प्रोजेक्ट, सिंदरी और बनियाहिर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और नगर विकास से जुड़ी अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। अभियान की कमान राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आसनी सिंह ने संभाली।
जनसंपर्क के दौरान इंदु सिंह ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया तथा युवाओं और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों ने सड़क, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और जलजमाव जैसी बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
इंदु सिंह ने आश्वस्त किया कि जनसमर्थन मिलने पर इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य धनबाद नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकासोन्मुख बनाना है।
“जनता का भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, और उसी विश्वास के साथ मैं चुनाव मैदान में उतरी हूं,” उन्होंने कहा।
अभियान में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल रहे। कई स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर अपना समर्थन व्यक्त किया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में चुनावी माहौल सक्रिय दिखाई दिया।