मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की हड़ताल, अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन..

0
23

धनबाद। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के साढ़े कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के द्वारा जिले के रणधीर वर्मा चौक पर आज अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया गया। हड़ताल पर उतरे कर्मचारी अपने आप को जंजीर में जकड़े नजर आए। एफएमआरआई महासंघ के आह्वाहन पर आज मेडिकल इंस्टिट्यूट के कर्मचारी हड़ताल पर हड़ताल पर गए है।

कर्मचारियों का कहना है कि 44 श्रम कानूनों को रद्द करते हुए सरकार चार लेबर कोर्ट में लागू कर रही है।इसके विरोध में यह हड़ताल आज की गई है।इसके तहत सेल्स प्रमोशन इम्प्लाइज एक्ट पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।यह लड़ाई आम जनता के लिए भी है।दवा एक अत्यंत जरूरतमंद चीज है।गरीब से लेकर अमीर तक इस्तेमाल करते हैं।यह जीवन रक्षक भी है।उस पर सरकार टैक्स के जरिये मुनाफाखोरी कर रही है।2016 से पहले 5 फीसदी दवा पर टैक्स लगती थी।लेकिन आज यह बढ़कर 12 फीसदी हो गई है।सरकार लोगों को रिलीफ देने की जगह पर उनका शोषण कर रही है।प्राइवेट कंपनियां कर्मचारियों को 24 घन्टे 365 दिन ट्रेकिंग कर रही है।जो पूरी तरह से गैर कानूनी है। ट्रैकिंग या निगरानी करना सरकार का काम वह भी देश हित में कोर्ट के परमिशन के बात या किया जाता है लेकिन प्राइवेट कंपनियां कानून का उल्लंघन करते हुए जीपीएस के जरिए कर्मचारियों पर 24 घंटे निगरानी रखने का काम कर रही है दवा कानून की धारा सेक्शन ए का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है धनबाद और झारखंड केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन भी इसके विरोध में खड़ा है और वह भी हमारा समर्थन कर रहें है।

बाईट संदीप कुमार ,सेल्स रिप्रजेंटेटिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here