बालाजी नगर में सड़क, नाली और बिजली की समस्या दूर करने के लिए निगम के जेई के साथ पैदल ही निकल पड़े विधायक राज सिन्हा

0
26

धनबाद। गुरुवार को जगजीवन नगर स्थित धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में वार्ड संख्या 26 बालाजी नगर के स्थानीय लोग सड़क, नाली और बिजली के पोल की समस्या लेकर दोपहर में पहुंचे। कुछ ही घंटों के बाद करीब संध्या 4 बजे धनबाद विधायक राज सिन्हा धनबाद नगर निगम के जेई विकास कुमार को लेकर बालाजी नगर पहुंचे और समस्या का जायजा लिया।
मौके पर विधायक राज सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जेई विकास कुमार अपनी टीम के साथ पुनः बालाजी नगर पहुंचेंगे और सभी योजनाओं की नापी कर कागजी प्रक्रिया प्रारम्भ करेंगें। सप्ताह-दस दिन के अंदर योजनाओं का टेंडर होकर निर्माण कार्य जल्द धरातल पर होगा। इसकी पूरी संभावना है। जल्द लोगों की समस्याओं का समाधान हो इसके लिए प्रयासरत हूं।
मौके पर जितेन्द्र कुमार सिन्हा, रामकरण सहनी, गोबिंद राम, संतोष पाण्डेय, कपिलदेव पाण्डेय, संगीता देवी, कंचन देवी, गोबिंद शर्मा, मनोज कुमार, राम शरण सिंह चंद्रवंशी, रामेश्वर पासवान, अनीता देवी, गोपाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, ओम प्रकाश शाह, उमेश साव, रंजीत प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार साव, अजित कुमार, एस एन चौधरी, आर एन महतो, अशोक कुमार बरनवाल, राजा कुमार, मृतुन्जय कुमार, लक्ष्मण कुमार, संतोष कुमार शर्मा, प्रमोद साव सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – राजा गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here