बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी जातीय जनगणना, मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा-जल्द होगी शुरुआत

0
39

धनबाद।बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी जातीय जनगणना की जाएगी।2024 से पहले जातीय जनगणना की शुरुआत की जाएगी। जातीय जनगणना लोगों का मौलिक अधिकार है। स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह बातें कही है।वह आज जन सुनवाई कार्यक्रम के लिए धनबाद पहुंचे। जन सुनवाई के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता मीडिया से भी मुखातिब हुए।

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि झारखंड में भी जातीय जनगणना शुरू की जाएगी।यह लोगों का मौलिक मौलिक अधिकार है।उन्होंने कहा कि जातीय जन गणना से बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा है। बीजेपी ने महिला आरक्षण को तत्काल लागू कराना मुनासिब नहीं समझा। महिला आरक्षण के नाम पर बीजेपी हमारी माता और बहनों के साथ छलावा कर रहा है।

स्वास्थ सुविधाओं में कमी को लेकर मंत्री ने कहा कि कोरोना के पहले से ही विकराल स्थिति बनी हुई हैं।उनमें तुरंत सुधार नही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नंगा नहाय गा क्या और निचोड़ेगा क्या,हमारे समक्ष कई समस्याएं है।पैसे देने के बावजूद भी डॉक्टर काम करने के लिए तैयार नही है। स्वास्थ विभाग में सरकार ज्यादा ऑपरेशन करेगी तो सभी आत्मसमर्पण कर देंगे।उसके बाद स्थिति और भी खराब हो जायेगी। स्वास्थ विभाग में सुधार की जा रही है।

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना की राशि जरूरमंदों को नही मिलने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना और गंभीर बीमारी दोनो के बीच तकनीकी कठिनाई है।जिसे लेकर केबिनेट की मीटिंग बुलाई गई है। आगामी आठ और नौ को मुख्यमंत्री ने इसे लेकर केबिनेट की मीटिंग रखी है। केबिनेट की मीटिंग में तकनीकी अड़चन को दूर कर लिया जाएगा।

आज की जनसुनवाई के संबंध में उन्होंने कहा कि अबतक करीब एक सौ मामलों का निपटारा किया जा चुका है।करीब एक सौ अन्य मामले भी पेंडिंग हैं।उन्हे भी निराकरण किया जाएगा।सभी विभागों से मामले जन सुनवाई में आई है।डीसी व संबधित अधिकारियों को निदान करने का निर्देश दिया गया है।

बाइट बन्ना गुप्ता, स्वास्थ मंत्री।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here