गृह प्रवेश के मौके पर विधायक रागिनी सिंह से मिले सांसद मनीष जायसवाल, महापौर संजीव सिंह को भी दी जीत की बधाई

0
20

रांची: हजारीबाग के सांसद मनीष जैसवाल ने रांची में झरिया की विधायक रागिनी सिंह से उनके विधायक आवास पर गृह प्रवेश के अवसर पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने विधायक को नए आवास में प्रवेश की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखद और सफल जनसेवा जीवन की कामना की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी संक्षिप्त बातचीत हुई।

इस मौके पर धनबाद के नवनिर्वाचित महापौर संजीव सिंह से भी सांसद मनीष जायसवाल की मुलाकात हुई। सांसद ने महापौर चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरते हुए वे धनबाद शहर के समग्र विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।

सांसद ने महापौर संजीव सिंह के सफल और जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की बात भी कही गई।