आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों 2 महीने से नही मिला वेतन, सिविल सर्जन कार्यालय में प्रदर्शन

0
23

धनबाद।कोविड में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों को पिछले 2 महीने से वेतन का भुगतान नही किया गया है। नतीजन उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने आज सिविल सर्जन कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।

बुधवार को दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी धनबाद के सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। वहीं मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग ठेका स्वास्थ्य कर्मी हैं। हमलोग भी कोरोना काल के गंभीर परिस्थिति में  जान जोखिम में डालकर लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। लेकिन मैनेजर का कहना है कि अभी फंड नहीं होने की वजह से आप लोग का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि 2 माह से वेतन नहीं मिलने से हम लोगों का परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है।  यहां तक की आने जाने के लिए ऑटो किराया भी उपलब्ध नहीं हो पा रही। है जिसको लेकर के हम लोग काफी परेशानी में हैं। अंततः हम लोग अपनी समस्या को लेकर के सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर सिविल सर्जन से अपनी 2 महीने के बकाया वेतन की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here