पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर रागिनी सिंह ने दी श्रद्धांजलि किया नमन

0
16

झरिया के कतरास मोड़ स्थित सिंह मेंसन कार्यालय में सोमवार 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी झरिया विधानसभा क्षेत्र के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107 वीं जयंती मनाई गई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह एवं अन्य भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। जिसके बाद भाजपा नेत्री रागनी सिंह एवं भाजपा धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने बताया कि आगामी 27 सितंबर को झरिया भगतडीह के समीप प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बाबूलाल मरांडी का पहली बार आगमन हो रहा है जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने बन रहा है। 27 सिंतबर को जनता का जनसैलाब देखने को मिलेगा क्योकि झरिया की जनता झारखंड की भ्रष्ठ सरकार से ऊब चुकी है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में झरिया समेत झारखंड में विकास कोसो दूर और अपराध अपने चरम सीमा पर है। 27 सिंतबर को भव्य कार्यक्रम को सफलता पूर्वक बनाने को लेकर कई दिनों से झरिया विधानसभा के विभिन्न मंडलो में कार्यकर्ताओं के बैठक हो रही है। ज्यादा से ज्यादा झरिया की जनता कार्यक्रम स्थल तक पोहुचे इस पर विचार विमर्श किया गया है। यह कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होने जा रहा है इसको लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वही भाजपा धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद ही पार्टी ने निर्णय लिया कि संकल्प यात्रा के रूप में प्रवास कर जनमानस के समक्ष जाएंगे। संकल्प इस बात का है की झारखंड में कांग्रेस समर्थित सरकार जो चल रही वो पूरे मामले में विफल साबित हो रही है। वर्तमान सरकार विकाश विरोधी , भ्रष्टाचार व खनिज संपदा को लूट मचाने वाली सरकार है जिसने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। इस संकल्प यात्रा के जरिए वर्तमान झारखंड सरकार का भंडाफोड़ कर इस सरकार से जनता को राहत पहुंचाने के लिए यह संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। कल धनबाद के निरसा और सिंदरी के प्रखंड में कार्यक्रम होगा। वही 27 सिंतबर को धनबाद के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाबूलाल मरांडी का स्वागत कार्यक्रम के बाद लगभग 12 बजे झरिया विधानसभा के कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। वही पुराने आरएसपी कॉलेज ग्राउंड में लगभग 1 बजे बाबूलाल मरांडी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा कार्यक्रम के बाद धनबाद विधानसभा के संकल्प यात्रा को प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही, मानस प्रसून, संजय झा, संतोष शर्मा, अरुण साव, सुजीत सिन्हा, राजाराम पासवान, अभिषेक पांडेय,राज किशोर जेना, शैलेश सिंह चंद्रवंशी,अरिंदम बनर्जी, दिलीप भारती समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here