संजीव सिंह ने जोड़ाफाटक गुरुद्वारा में मत्था टेका, लोगों के सुख-शांति के लिए की अरदास; कहा– जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है

0
14

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने गुरुवार को जोड़ा फाटक स्थित छोटे गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए अरदास की तथा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का आभार जताया।
गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद संजीव सिंह ने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पानी, सफाई, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। संजीव सिंह ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ठोस कार्ययोजना के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ वे चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाता नजर आया।

मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह:-“मैं आज छोटे गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर धनबाद की सुख-शांति और समृद्धि के लिए अरदास की है। जनता का जो आशीर्वाद और प्यार मिल रहा है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि नगर निगम क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और बेहतर सुविधाओं के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करूंगा।