राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने बेरमो विधायक से मुलाकात कर की दो मुख्य मांग, विधानसभा सत्र में मुद्दों को उठाने का दिया आश्वासन…

0
27

वेदभारत डेस्क: प्रदेश अध्यक्ष चरण केवट के आह्वान पर झारखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति महासंघ और राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक जय मंगल सिंह (बेरमो विधानसभा क्षेत्र) से मुलाकात की।प्रतिनिधि मंडल ने मछुआ समाज से जुड़े दो प्रमुख मांगों को विधायक के समक्ष रखा।

  1. प्रांत के मछुआरों की बहुत पुरानी मांग को पुरा करते हुए , बिहार की तर्ज पर
    ‘ मछुआ आयोग ” का गठन कराने की कृपा की जाए !
  2. झारखंड प्रांत के मत्स्य विभाग में मछुआरों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाएं जा रहे है परंतु मछुआरों की स्थिति आज भी दयनीय बनी हुई है मत्स्य कृषकों में शिक्षा का घोर अभाव है। जिसके कारण मछुआरें अपनी समस्याएं सक्षम पदधिकारियों तक नहीं पहुंचा पाते हैं। अतः गरीब मछुआरों की दयनीय हालत को ध्यान में रखते हुए झारखंड के प्रत्येक जिले में ‘ मत्स्य शिकायत कोषांग ” खुलवाने की व्यवस्था की जाए । ताकि मछुआरों के समस्याओं का समाधान हो सके।

विधायक के द्वारा प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया गया कि अगले विधानसभा सत्र में इन सवालों को उठाएंगे तथा यह भी आश्वासन दिए की झारखंड के कृषि एवं मत्स्य मंत्री बादल पत्रलेख को पत्र लिखकर मछुआरों के हित में अविलंब इस पर कार्रवाई करने का आग्रह करेंगे। मछुआरों की स्थिति में सुधार हो सके। इसके लिए जो भी कदम उठाने होंगे उस पर पहल करने का आश्वासन दिया है. इस दरमियान प्रतिनिधिमंडल में विवेक सहानी , गणेश निषाद, संजय मल्लाह , श्याम केवट , रामदेव केवट,राजन साहनी, बिनोद केवट,समेत गणमान्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here