सेवरा पंचायत में सोशल मीडिया पर गरमाया विकास का मुद्दा

0
113

डुमरिया। बिहार में चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वही सेवरा पंचायत में वाट्सप ग्रुप पर चर्चाओं का अंबार लगा हुआ है। वाट्सप ग्रुप पर सेवरा पंचायत के जनता जनार्दन का कहना है कि सेवरा पंचायत में विकास हुआ तक नही है, वही नल जल योजना पर भी विवाद गहराता जा रहा है। एक ने तो सेवरा पंचायत के विकास पर कविता तक लिख डाला है। कइयों का मानना है कि विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ खाना पूर्ति हुई है। सुबह से वाट्सप ग्रुप में चर्चाओं का अंबार लगा रहता है।एक दूसरे पे कटाक्ष तथा कविता तो शायरी तो कभी गीता का उपदेश के साथ-साथ राजनीति का भी ज्ञान वाच रहे है।तो कई प्रत्याशी सोशल मीडिया पर एक्टिव देखे जा रहे है तो कई प्रत्याशियों ने अपना प्रचार प्रसार का शुभारंभ कर दिया है।शोशल मीडिया पर तो अपने वादे औऱ अपने इरादों को भी प्रत्याशियों ने रखना शुरू कर दिया है।इस बार पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में भी लोग विकास को तवज्जो दे रहे है, पूर्व के कार्य को देखकर जनता जनार्दन काफी खफा है।अब देखना यह है कि कौन प्रत्यासी जनता जनार्दन पर अपना विश्वास मत हासिल कर सकते है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here