झारखंड की लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकना है : बाबूलाल मरांडी

0
20

टाउन हॉल में भाजपा का अभिनंदन समारोह सह विजय संकल्प सभा में जुटे सैकड़ों भाजपाई

भारतीय जनता पार्टी के सदर मंडल के सदस्यों ने सम्मानित नहीं होने से किया हंगामा और जिला कमेटी भंग करने की मांग की

धनबाद । झारखंड की लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकना है। पांच वर्षों में जेएमएम और कांग्रेस की सरकार ने एक भी काम नहीं किया है। पांच लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी। एक भी युवा को नौकरी नहीं मिली। पांच वर्षों में कोयला, बालू समेत अन्य खनिज संपदा की लूट हुई है। क्राइम बढ़ा है। रंगदारी और हत्या की घटनाएं बढ़ गई है। कारोबारी पलायन कर रहे हैं। आम जनता दहशत में है। उक्त बातें झारखंड के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने टाउन हॉल में भाजपा का अभिनंदन समारोह सह विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंदरी कारखाने को चालू कराई है। सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान बेहतर मेहनत के लिए साधुवाद दिया। इसके साथ ही लोकसभा में राज्य की 14 में से 9 सीटें जीतने पर बधाई भी दी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 3 माह के बाद विधानसभा चुनाव है, सभी को संकल्प लेकर जाना है कि सभी सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 3 बार पीएम पद की शपथ लेने वाले इतिहास बनाया है जो कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है। संविधान बदलने, आरक्षण खत्म करने का झूठ फैलाया गया। झारखंड सरकार ने कुछ नहीं किया है। मौके पर सैकड़ों भाजपाई जुटे थे। अभिनंदन समारोह के शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के सदर मंडल के सदस्यों ने सम्मानित नहीं होने से जमकर हंगामा किया और जिला कमेटी भंग करने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी की ओर से धनबाद के न्यू टाउन हॉल में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम संचालन मानस परसून ने किया। विजय संकल्प सभा में मुख्य अतिथि के रूप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी थे। कार्यक्रम में भाजपा के धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, धनबाद के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह और अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो में सभी को शांत करवाया और सभी को सम्मानित करने की बात कही। मौके पर भाजपा के सक्रिय सदस्य विजय सैनी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट – राजा गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here