झरिया में तेज गति से कार चलाने पर मना करने से गोली मारने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

0
44

धनबाद। 8 जुलाई की रात 09:30 बजे तेज गति से कार चलाने पर मना करने से गोली मारने वाले तीन अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। चौथाईकुल्ही झरिया में तेज गति से कार चलाने को लेकर विवाद के बाद अपराधियों ने अमन रवानी उर्फ गप्पी, पिता विमल कुमार रवानी को सिर में गोली मारी थी। इस घटना में घायल अमन रवानी उर्फ गप्पी के चाचा अजय कुमार सिंह चौथाईकुल्ही झरिया के बयान के आधार पर झरिया थाना कांड संख्या 169/24 दिनांक 09/07/2024 धारा-127(1)/127(2)/115(2)/117(2)/109/352/351(2)/3 (5) B.N.S Act & 27 Arms Act. के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान एवं छापेमारी दल (SIT) का गठन किया। गठित टीम द्वारा अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर घटना में शामिल अभियुक्त सुमित कुमार मिश्रा, विवेक कुमार दोनों साकिन चौथाईकुल्ही झरिया, अनुज पासवान भागा 05 न० झरिया सभी थाना झरिया जिला धनबाद को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त पिस्टल, गोली एवं मोबाईल को बरामद किया गया।

रिपोर्ट – राजा गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here