मजदूरों को आज हमारे ससुर रामाधीन बाबु की जरुरत है,इसलिए श्रमिको के हित की लड़ाई के लिए बनाई मजदूर यूनियन-आसनी सिंह

0
13

धनबाद।कोयलांचल के मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले स्व सूर्यदेव सिंह के घराने को सिंह मेंशन के नाम से जाना जाता है।मेंशन परिवार कभी एक साथ मजदूर राजनीति में सक्रिय रही।जिसकी तूती झारखंड और बिहार से लेकर यूपी के बलिया बोलती है।अब इस सिंह मेंशन में पहले रघुकुल अलग हुआ।जिसके बाद मेंशन में दो अलग संगठन बने जनता मजदूर संघ कुंती गुट और जनता मजदूर संघ बच्चा गुट। जनता मजदूर संघ बच्चा गुट पूर्व मंत्री बच्चा सिंह और सूर्यदेव सिंह के अनुज बच्चा सिंह संभाल रहें है।पूर्व विधायक संजीव सिंह के जेल जाने के बाद जनता मजदूर संघ कुंती गुट की कमान उनके छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम के हाथों में है। वही संजीव सिंह पत्नी रागिनी सिंह अपनी मजदूर संगठन जनता श्रमिक संघ चला रही है।कुल मिलाकर मेंशन परिवार में पहले से तीन मजदूर संगठन चल रहे हैं।अब चौथा मजदूर संगठन भी बना है।जिसका नाम राष्ट्रीय जनता कामगार संघ है।यह मजदूर संगठन सूर्यदेव सिंह के अनुज रामाधीर सिंह की बहु आसनी सिंह ने बनाई है।रामाधीर सिंह की पत्नी इंदु देवी अध्यक्ष और आसनी सिंह इस संगठन की महामंत्री हैं।आसनी सिंह यूपी में विधायक का चुनाव लड़ चुकी है

सिंह मेंशन से अलग होकर सरायढेला के कोलकुसमा में रामाधीर सिंह ने अपना आवास भी बनाया है।जिसका नाम पृथ्वी मेंशन है। रामाधीर सिंह फिलहाल जेल सजा काट रहे हैं।चौथे मजदूर संगठन बनाए जाने पर रामाधीर सिंह की बहु आसनी सिंह ने कहा कि उनके ससुर मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे। मजदूरों के हित के लिए वह हमेशा आगे रहे।उनके जेल जाने के बाद उनके अपने मजदूरों को काफी कठिनाई हो रही थी।जिसके के कारण आज मजदूर संगठन बनाने की जरूरत पड़ी है।उन्होंने कहा कि मजदूरों लड़ाई लड़ने के लिए संगठन बनाया है। मजदूरों के लिए 24 घंटे खड़ा रहूंगी।आसनी सिंह यूपी में विधायक का चुनाव लड़ चुकी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here