आखिर कौन है शख्स ? जिसके हांथ पर लिखा है वीरेंद्र…रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग मिला…

0
109

धनबाद। भूली होल्ट के करीब 1किलोमीटर दूरी पर पश्चिम की ओर गोमो आप लाइन में एक व्यक्ति का शव पाया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद गोन्दुडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के दाहिने हाथ पर गोदना से वीरेंद्र लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मौके पर पहुंची गोन्दुडीह ओपी के पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई थी।जिसके बाद घटना स्थल पहुंचे।भूली होल्ट के पश्चिमी दिशा की ओर करीब एक किलोमीटर दूरी पर 275/5 और 273/3 के बीच में एक शव पाया गया है।शव का सिर धड़ से अलग है।चेहरे से पहचान पाना मुश्किल है।हाँथ पर गोदना से वीरेंद्र लिखा हुआ है।

पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की तहकीकात की जा रही है।परिजनों तक जानकारी पहुंच सके।इसके लिए वायरलेस के जरिया सूचना संप्रेषण की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here