कोल इंडिया को बचाने के लिए हमें आगे आना पड़ा: अनूप सिंह

0
27


धनबाद: बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने मंगलवार 14 मई को भी इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में संघन जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान धनबाद के कोयला नगर स्थित टीवी सेंटर कॉलोनी में लोगों से मिले और जनसंपर्क किया। जनसंपर्क देखते ही देखते सभा में तब्दिल हो गई। श्री सिंह ने कहा कि कोल इंडिया को बेचा जा रहा है। महिला वीआरएस को समाप्त कर दिया गया। 15 लाख मजदूरों वाला कोल इंडिया घटकर 1 लाख 75 हजार का रख गया है। आगे इसको बचाना है तो हमें तो आगे आना होगा। लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने अनुपमा सिंह की जीत को निश्‍चित बताते हुए कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र से भरपूर समर्थन किल रहा है। इस बीच अनुप सिंह ने लोगों की समस्या सुनी और उसे चुनाव बाद दूर करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रत्याशी जीतकर आती है तो युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर गंभीर काम करेंगे। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभी की अध्‍यक्षता विकास कुमार सिंह ने की। मौके पर लाल राय, शुभम यादव, साहस कुमार, कुणाल मंडल आदि मौजूद रहे। विधायक अनूप सिंह का कारवां यहां से सिंदरी, बलियापुर, निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान के लिए निकल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here