डायन प्रथा सामाजिक कुरीति पर कार्यशाला का आयोजन

0
24

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप की अध्यक्षता में डायन प्रथा सामाजिक कुरीति पर एक कार्यशाला का आयोजन
किया गया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा डायन कुप्रथा उन्मूलन के लिए गरिमा परियोजना चलायी जा रही है। इसके जरिए पीड़ितों को चिन्हित कर उन्हें सखी मंडल से जोड़कर स्वावलंबी बनाया जा रहा है। इससे यह सामाजिक कलंक धीरे-धीरे धुल रहा है।

उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। महिलाओं का समाज निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होता है। महिलाओं को सशक्त व स्वाबलंबी बनाना सभी की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here