झरिया में मातृ सदन अस्पताल में गर्भवती महिला सहित नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा और तोड़फोड़

0
111

घरवालों ने कहा डॉक्टर की लापरवाही से हुई है महिला और गर्भ में नवजात की मौत

हंगामा और तोड़फोड़ के दौरान डॉक्टर कर्मचारी फरार, मौके पर पहुंची झरिया पुलिस

धनबाद । झरिया के मातृ सदन निजी अस्पताल में नवजात सहित गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ भी किया। घटना की सूचना के बाद झरिया पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। झरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जामाडोबा जीतपुर तिवारी बस्ती की रहनेवाली गर्भवती महिला चंद्रावती देवी को प्रसव पीड़ा के बाद झरिया मातृ सदन अस्पताल में शुक्रवार की शाम भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय महिला पूरी तरह से स्वस्थ थी और डॉक्टरों ने नॉर्मल डिलीवरी करने की बात कही। डॉक्टरों के सलाह पर शुक्रवार से ही दवा दी गई। शनिवार सुबह 11 बजे अचानक चंद्रावती देवी की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। अस्पताल और डॉक्टर की लापरवाही के कारण जच्चा और बच्चा दोनों को मौत हुई है। वहीं महिला के पति मोहन तिवारी का कहना है कि शुक्रवार की शाम डॉक्टर कृष्णा अग्रवाल के सलाह पर मातृ सदन में भर्ती कराया गया था। शनिवार को घटना घटी। सुबह तक पत्नी ठीक थी और बात कर रही थी। जैसे ही ही दवा दी गई तबीयत बिगड़ गई ।

रिपोर्ट – राजा गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here