सेल की SC/ST कल्याण संघ ने मनाई बाबा साहब की जयंती,कार्यपालक निदेशक बीके तिवारी ने कहा-उनके बताए मार्ग पर चलने की है जरूरत

0
100

धनबाद।जिले के सरायढेला स्थित सेल कंपनी के कार्यालय में एससी एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह आयोजन किया गया। समारोह के दौरान गरीब तबके के बच्चों के बीच पढ़ाई की सामग्री के वितरण किया गया। इसके साथ ही साफ सफाई का काम देखने वाले कर्मियों को सम्मान पूर्वक उनके कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेल कंपनी के कार्यपालक निदेशक बीके तिवारी, उप महाप्रबंधक वाईके पासवान संघ के शाखा सचिव शंकर टोप्पो व चंद्रकांत रंजन समेत गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब की तश्वीर पर माल्यार्पण के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए।एक गोष्टी भी रखी गई।जिसमें बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

मीडिया से बातचीत के दौरान कार्यपालक निदेशक बीके तिवारी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने जो दलितों के लिए किया , उसकी चर्चा करने की जरूरत नही है।पूरा समाज और देश आज उनके कार्यों को भली भांति जानती है।उन्होंने एक ऐसे वर्ग के बारे में सोचा जो सदियों से उपेक्षित था।समाज के मुख्य धारा में जोड़ना उस समय का सबसे चुनौती भरा कार्य था।सिर्फ दलित समाज को लेकर उनकी चर्चा करना कही से उचित नही है।पूरे राष्ट्र के प्रति उनका सोच काफी सार्थक थी।आज के समय वह काफी प्रासंगिक है।उन्होंने एक वर्ग को उठाने के लिए कभी दूसरे वर्ग को कुचलने की कोशिश नही की।उनकी सोच थी कि समाज केसभी वर्ग आगे बढ़े तभी हमारा राष्ट्र आगे बढ़ेगा।

वैसे लोग जो बाबा साहब के कारण आज जो ऊँचाई तक पहुंच चुके है।वैसे लोग अपने से नीचे गरीब तबके के दलितों को ऊपर उठाने की कोशिश करें।तभी बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बाईट बीके तिवारी, कार्यपालक निदेशक सेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here