21अगस्त को निगम कार्यालय का घेराव, मासस नेता आनंद महतो ने बड़ी संख्या में लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील

0
111

झरिया: शनिवार 19 को अगस्त मार्क्सवादी युवा मोर्चा की एक बैठक नुनूडीह ए.के. राय स्मृति भवन में सुबूर गोराई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आंनद महतो ने कहा कि झरिया-सिन्दरी मुख्य मार्ग में प्रदूषण काफी फैली हुई है l इस क्षेत्र में प्रतिदिन सड़क पर नियमित पानी छिड़काव नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग के आसपास रहने वाले लोग नाना प्रकार की बीमारी से ग्रसित है।सड़क किनारे नालियों की सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। श्री महतो ने आगे कहा कि सभी गांव टोला को पक्की सड़कों से जोड़ा जाए। सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र में पीने के पानी की व्यवस्था किया जाए। कांड्रा- सिन्दरी के सड़कों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ा हुआ है। इस पर निगम का कोई ध्यान नहीं है। निगम क्षेत्र के सभी अंचल में एक-एक पुस्तकालय एवं युवाओं के लिए स्टेडियम बनाया जाए। जिसका नामकरण बिरसा मुंडा पुस्तकालय एंव स्टेडियम रखा जाए। श्री महतो ने आह्वान करते हुए कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर 21 अगस्त को नगर निगम कार्यालय का घेराव प्रदर्शन में हज़ारों लोग पहुंचे। बैठक में मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो, सचिव राणा चटराज, बिरेन गोराई, राज किशोर महतो, अशोक भारती, मोहन धानी, बमबम पासवान, सोनू गोराई, छोटू कुमार, धनंजय मलिक, मोतीलाल गोराई, आर. एन. घोष, सहदेव सिंह, निवारण महतो, मोहन ठाकुर, भागीरथ रवानी आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here