धनबाद:जीटी रोड पर स्थित खालसा होटल के बाहर बमबाजी,DSP अमर पांडेय कर रहें हैं जांच पड़ताल

0
103

धनबाद। जिले के जीटी रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल पर बाइक पर सवार अपराधियों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए हैं।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस के द्वारा एक जिंदा बम बरामद किया गया है। दहशत फैलाने को लेकर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि बमबाजी की घटना से किसी कोई नुकसान होने की सूचना नही है।

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित रतनपुर के न्यू खालसा होटल में अपराधियों के द्वारा बमबाजी की गई है। हालांकि इस बमबाजी की घटना में किसी तरह का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here