Dhanbad Breaking:CISF और ग्रामीणों के बीच मारपीट,एक युवक और सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल जख्मी,दोनो की हालत गंभीर

0
116

धनबाद।गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के 10 नंबर कोलडंप के समीप ग्रामीण और सीआईएसएफ के बीच मारपीट की घटना घटी है। जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है । घायल युवक का नाम रामाशंकर पसवान है। आनन फानन में उसे SNMMCH ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दुर्गापुर मिशन रेफर कर दिया है। वहीं मारपीट की इस घटना में सीआईएसएफ का एक कांस्टेबल गुंजन तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। सीआईएसफ कांस्टेबल का इलाज बीसीसीएल केंद्रीय अस्पताल में चल रहा है।उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here