Dhanbad Breaking: डीसी ऑफिस में हेड क्लर्क को रिश्वत लेते ACB की टीम ने दबोचा

0
113

धनबाद। रिश्वतखोरी के खिलाफ एसीबी की टीम जिले में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसीबी की टीम ने डीसी कार्यालय में आज दबिश दी। डीसी कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी को घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। डीसी कार्यालय के रिकॉर्ड रूम के हेड क्लर्क कृष्ण नंदू चौधरी को रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। डीसी कार्यालय से उसकी गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसके आवास पहुंची है ।उसके आवास पर भी एसीबी की टीम छापेमारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here