Dhanbad breaking सड़क हादसे में 2 की मौत एक घायल

0
136

धनबाद।एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वही एक अन्य घायल है। घायल का इलाज जिले के SNMMCH में चल रहा है। सभी कोलकाता के रहने वाले हैं। बिहार से सब्जी लोड वाहन लेकर कोलकाता जा रहे थे। इस दौरान जीटी रोड पर यह हादसा हुआ है

बताया जा रहा है कि छोटा हांथी वाहन में सब्जी लोड कर बिहार से कोलकाता के लिए रवाना हुए थे। गिरिडीह जिले के बगोदर में एक ट्रक से सब्जी लोड वाहन की टक्कर हो गई।वाहन में तीन लोग सवार थे।तीनो हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए।सभी का आनन फानन में SNMMCH लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया हैं।जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है।मृतक के नाम 27 वर्षीय मो खुर्शीद और 26 वर्षीय मो इरफान हैं।वही घायल वाहन के ड्राइवर का नाम मो शमीम है।सभी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहनेवाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here