धनबाद :विधायक मथुरा महतो की सराहनीय पहल,मुंबई मेल से मृत मजदूर का शव पहुंचा टुंडी

0
102

धनबाद।मुंबई से काम करके वापस लौट रहे तोपचांची प्रखंड अंतर्गत मतारी पंचायत के जियलगढ़ा निवासी मजदूर अरूण कुमार दास जिनकी मृत्यु ट्रेन में हो गई थी।रेल प्रशासन द्वारा शव को मध्यप्रदेश के भुसावल में उतार दिया गया था।इस पर मृतक के परिजनों ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को सूचना दी। तब विधायक ने सीएम कार्यालय से संपर्क कर मृतक के शव को वहीं पोस्टमार्टम करवाकर मुंबई मेल से वापस लाया।
जहां उनके प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने गोमो जंक्शन पर शव रिसीव कर उनके गांव पहुंचाया।

शव आने पर माननीय विधायक ने पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया एवं हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here