धनबाद। गुरुवार को गणेश पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित विभिन्न पूजा पंडालों का भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने उद्घाटन किया। सर्वप्रथम भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने चासनाला केके गेट के समीप शिव मंदिर प्रांगण में नव युवक संघ द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन एवं आरती कर भगवान श्री गणेश की पूजा की। वही सुदामडीह रिवर साइड में पूजा पंडाल एवं मेले का उद्घाटन किया।इसके पश्चात डिगवाडीह में आयोजित गणेश पूजा में सम्मिलित हो पंडाल एवं मेले का उद्घाटन किया।
वही श्रीमती सिंह ने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार एवं समस्त कोयलांचल वासियों के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान चासनाल के के गेट गणेश पूजा समिति के अजीत कुमार सिंह सूरज कुमार अमित शर्मा बंटी सिंह दीपक सिंह वही सुदामडीह रिवर साइड पूजा समिति के विशाल श्रीवास्तव विनोद कुमार हीरो महतो राहुल कुमार श्रीमती प्रियंका देवी पूजा कुमारी एवं डिगवाडीह गणेश पूजा समिति के अवध बिहारी राम दिनेश यादव एमके ठाकुर उपेंद्र विश्वकर्मा वीरेंद्र वर्मा मनीष तिवारी के अलावा कई अन्य सदस्य मौजूद थे वही इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव भाजपा के जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय सौरभ मिश्रा अमन पासवान रॉकी चक्रवर्ती चीकू महत्व अमर कुमार साधन महतो विवेक महतो के अलावा कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।