अवैध बालू लोड वाहनों को बरवाअड्डा पुलिस ने किया जब्त,कारोबारियों में हड़कंप

0
111

धनबाद.जिले में अवैध बालू के कारोबार पर लगाम लगाने को लेकर बरवाअड्डा पुलिस ने जीटी रोड किसान चौक के समीप से सात बालू लादे वाहनों को जप्त किया है। सभी वाहनों पर बिना चालान के टुण्डी के सर्रा घाट से अवैध तरिके से बालू लोड कर धनबाद के विभिन्न इलाकों में खपाया जा रहा था । पकड़े गए सभी वाहन 407 है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद माइनिंग विभाग को सुचना दे दी है । आपको बतादे दे की सरकार के द्वारा अभी नदियों से बालू उठाव पर प्रतिबंध है इसके बाबजूद रोजाना दर्जनों ट्रेक्टर और 407 में बालू के अबैध कारोबार प्रतिदिन धड़ल्ले से चल रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here